Thursday, December 22, 2011

मालामाल होने से पहले अक्सर हाथ में बनने लगते हैं ये चमत्कारी निशान

अगर आपको अपने बुरे दिन खत्म होने का इंतजार है तो अपना हाथ देख के पता लगा सकते हैं। जी हां ज्योतिष और हस्त रेखा के अनुसार अगर आपके बुरे दिन खत्म होने वाले है तो आपके हाथ में निशान बनने लगेगा। हाथ का ये इशारा अच्छे दिन शुरू होने का संकेत भी देता हैं। महिलाओं के बाएं हाथ में और पुरुषों के दाएं हाथ की लिटिल फिंगर के नीचे वाले हिस्से पर बनता है।

अगर आपके बुरे दिन खत्म होकर अच्छे दिन शुरू होने वाले है तो हाथ में लिटिल फिंगर के नीचे वाला हिस्सा फैलने लग जाता है। जिसको हम बुध पर्वत कहते हैं। ये हिस्सा फैल कर रिंग फिंगर तक पहुंच जाता है। जिसे सूर्य पर्वत कहा जाता है।

दोनों अंगुलियों के नीचे वाले हिस्से मिलकर एक हो जाते है और साफ-साफ उभरे हुए चबूतरे जैसे दिखने लग जाते हैं। ऐसे योग वाला साधारण स्थिति से प्रगति करके बहुत ऊंचे स्तर तक पहुंचता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढऩे लगती है। ये लोग गंभीर होते चले जाते हैं। इनके  स्वभाव में सरलता आ जाती है। घमंड और दिखावा नहीं होता। ये लोग अपनी सफलता का भी श्रेय अपने सहयोगियों को ही देते हैं।

No comments:

Post a Comment