Thursday, December 22, 2011

क्या असर पड़ेगा आपकी किस्मत पर अगर ऐसा निशान हो आपके हाथ में


हस्तरेखा शास्त्र में जितना महत्व रेखाओं तथा पर्वतों का है। उतना ही महत्व हाथों में बनने वाले छोटे-छोटे चिन्हों का भी है। इन चिन्हों मे से ही एक चिन्ह त्रिभुज का है। तो आइये जानते हैं कि इस चिन्ह के होने या ना होने का भाग्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?



- त्रिभुज हाथ में सपष्ट रेखाओं से मिलकर बना हो तो वह शुभ व फलदायी कहा जाता है।



-हथेली में जितना बड़ा त्रिभुज होगा उतना ही लाभदायक होगा।



-बड़ा त्रिभुज व्यक्ति के विशाल हृदय का परिचायक है।



-यदि व्यक्ति के हाथ में एक बड़े त्रिभुज में छोटा त्रिभुज बनता है तो व्यक्ति को निश्चय ही जीवन मे उच्च पद प्राप्त होता है।



-हथेली में त्रिभुज टूटा हुआ हो तो उस व्यक्ति शादी के बाद भी कई स्त्रियों से संबंध रहते है।



-हथेली के मध्य बड़ा त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति समाज में खुद अपनी पहचान बनाता है। ऐसा व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास रखने वाला व उन्नतशील होता है।



- यदि त्रिभुज असपष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति संर्कीण मनोवृति वाला होता है।

No comments:

Post a Comment