Thursday, December 22, 2011

सांप दिखते ही पैसे और किस्मत में ऐसे बदलाव आ जाते हैं

वैसे तो माना जाता है कि सांप देखना या मारना शुभ नहीं होता लेकिन कई बार सांप देखना फायदेमंद होता है।

ज्योतिष के अनुसार सांप उन लोगों को भी दिखते हैं जिनको पैसा और फायदा मिलने वाला होता है। वैसे आम लोगों के मन में धारणा है कि सांप देखना दोष होता है या जिसको पितृदोष होता है उनको सांप दिखाई देते हैं।



जानें कैसे हो सकता है फायदा

- अगर आपको सफेद सांप दिख जाए तो आपको धन लाभ होगा।।



- भूरा सांप अगर उत्तर दिशा की और जाता हुआ दिख जाए तो बिजनेस में फायदा होने का योग बनता है।



- अगर कोई भी सांप फन फैलाए हुए हो ओर आप उसको पिछे कि ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके साथ नाग देवता का आशिर्वाद रहेगा।



- अगर आपको ज्यादातर सफेद सांप दिखे तो समझना चाहिए आप पर पितृ देव और नाग देवता की कृपा रहेगी। आपके हर काम पूरे होंगे।



- अगर सपने में सफेद सांप अपने पैतृक स्थान पर दिखें तो समझें आपको उस जगह से धन मिलने वाला है।



- अगर सोमवार और पंचमी को आपको सांप दिखे तो समझना चाहिए आपको अपनों से लाभ और पैसा मिलेगा।

1 comment:

  1. आप का लेख अच्छा लगा , मुझे सोमवार को सांप का दर्शन हुवा २३ सितम्बर २०१३ को. काफी दर गया था ये सोच कर की कंही पित्र दोष तो नहीं है , क्योंकि पित्र्पक्ष चल रहा है. परन्तु आपका लेख पढ़ कर कुछ रहत हुई. मै नियमित सोमवार का व्रत भी रखता हु.

    ReplyDelete